पीएम मोदी के जन्म दिवस पर गंगोत्री विधायक ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
पीएम मोदी के जन्म दिवस पर गंगोत्री विधायक ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में उनके दीर्घायु जीवन एवं उनके नेतृत्व के संकल्प के लिए पूजा पाठ किया।
उसके पश्चात विधायक गंगोत्री ने जिला अस्पताल उत्तरकाशी में पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और रक्तदान महादान की प्रेरणा देते हुए रक्तदान भी किया। वहीं विधायक गंगोत्री ने श्याम स्मृति वन में स्थित में रुद्राक्ष के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया। गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियों पर हैं। विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। पीएम मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़े के रुप में मना रही है।
