नैनबाग के ग्राम सभा पाब से सुरेश सिंह कैंतुरा बने प्रधान
नैनबाग के ग्राम सभा पाब से सुरेश कैंतुरा बने प्रधान
नैनबाग- नैनबाग के ग्राम पाब से सुरेश सिंह कैंतुरा ने 13 वोटों से जीत दर्ज की है। सुरेश कैंतुरा को 164 और अर्जुन सिंह कैंतुरा को 151 वोट मिले। वहीं सुरेश कैंतुरा के प्रधान बनने पर समर्थकों ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया।
नवनियुक्त प्रधान सुरेश कैंतुरा ने ग्राम वासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि ग्राम वासियों की है। ग्रामवासियों के सहयोग और समर्थन से मैं प्रधान बना हूँ। कहा कि गांव का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।
