उत्तराखंडनैनबाग

नैनबाग: पुण्यतिथि पर सरदार सिंह रावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

नैनबाग: पुण्यतिथि पर सरदार सिंह रावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

 

जनसेवा को समर्पित रहा सरदार सिंह रावत का जीवन 

 

 

नैनबाग-  नैनबाग के विकास पुरुष सरदार सिंह रावत की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने स्वर्गीय रावत के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि सरदार सिंह रावत ने नैनबाग क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संघर्ष किया। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए कार्यों का लाभ आज भी जनता को मिल रहा है। वे राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। समाजहित में में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत और प्रधान खैराड़ प्रदीप कवि ने कहा कि स्वर्गीय सरदार सिंह रावत संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उनके विचार हमेशा क्षेत्रवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे और उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश तोमर, सीताराम पंवार, सोबत सिंह कैंतुरा, मोहन लाल निराला, श्याम चौहान, दीवान सिंह रावत, बचन सिंह रावत, रणवीर सिंह रावत, अजय रावत, गीताराम बिजल्वाण, देशराज पंवार, शरण सिंह, नरेश पंवार, रविंद्र पंवार, अरुण, अनिल कैंतुरा, विकास रावत, राजवीर पंवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *