उत्तरकाशीउत्तराखंड

नया साल मनाने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हर्षिल, मुखवा और बगोरी गांव  

नया साल मनाने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हर्षिल, मुखवा और बगोरी गांव  
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- नया साल व् 31 दिसंबर मनाने के लिए पहाड़ों में पर्यटक खींचे चले आ रहे हैं। बात करें गंगोत्री NH पर बसे गाँव हर्षिल, बगोरी और मुखवा की, जहां हर साल पर्यटक इन दिनों बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. हालाँकि इस बार बर्फबारी अभी तक देखने को नहीं मिली. तभी भी पर्यटक हर्षिल व बगोरी कि और पहुंच रहे हैं। पर्यटक ज्यादातर बगोरी गांव के होम स्टे में रुक रहे हैं।

नए साल का स्वागत करने के लिए हर कोई बेकरार है.इसी मौके को कुदरत की हसीन वादियों में बिताने के लिए उत्तराखंड के हर्षिल, बगोरी  वेली में पर्यटक पहुंच चुके हैं. पहाड़ों में होने वाली जल्द बर्फबारी को देखने और महसूस करने के पर्यटक गंगोत्री, हर्षिल व् बगोरी गांव की और पहुंच रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने साल का आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर के मौसम का हाल बताकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहाड़ों पर पहुंचे लोगों को खुशखबरी सुना दी है.जल्द ही पर्यटकों को बर्फबारी देखने को मिलेगी.

अभी मौसम कि बात करे तो ठंडी हवा और सूरज नहीं निकलने के चलते रात और दिन का तापमान लगातार लुढ़क रहा है.आलम यह है कि सुबह-शाम कोहरा छा रहा है, जबकि तापमान गिरने से ठंड महसूस की जा रही है. रात में शीतलहर के दौरान चुभन महसूस की जा रही है.दिन ढलते ही लोग घरों में कैद हो रहे हैं. हालांकि दोपहर के बाद सूर्य के दर्शन होने से लोगों को कुछ राहत मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *