पशुपालन विभाग ने ग्रामीणों को दी पशुपालन की जानकारी
पशुपालन विभाग ने ग्रामीणों को दी पशुपालन की जानकारी
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग के ग्राम टरोर में राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर राजकीय पशु चिकित्सालय नैनबाग, विकासखण्ड जौनपुर, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। “बकरी, भेड़ एवं खरगोश पालन”, जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को आधुनिक पशुपालन तकनीक, पशुओं में रोग नियंत्रण एवं उनके पोषण संबंधी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी द्वारा ग्रामीणों को पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, रोग पहचान एवं बचाव से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई। साथ ही क्षेत्र के पशुपालकों को दवाइयां एवं उपचार सामग्री वितरित की गई।
पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि गाय,बकरी, भेड़ और खरगोश आदि पालन से न केवल आमदनी बढ़ाई जा सकती है, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया जा सकता है। प्रत्येक किसान को वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन अपनाना चाहिए ताकि पशु स्वस्थ रहें और उत्पादन में वृद्धि हो।
ग्रामीणों ने विभाग के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों पशुपालकों को पशुओं से संबंधित जानकारी मिलती है जिससे पशुपालक के लिए लाभकारी बनता है। इस मौके पर डॉ अनिता राय, डॉ पारूल रावत, पूर्व प्रधान गंभीर रावत, अरविंद रावत (बिन्नी), विक्रम रावत, दीपक रावत, विकास रावत आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
