अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, चारधाम यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, चारधाम यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- यमुनोत्री और गंगोत्री धाम श्रद्धालुओं/यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। जिला प्रशासन ने यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए है। चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली है।

दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद /राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा उत्तरकाशी डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया गया. जिसमे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद /राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा कहा गया.चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने जा रही है. जो मुख्यता हिन्दुओ का प्रमुख धाम है. अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद /राष्ट्रीय बजरंग दल का कहना है. कि इस धाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश पर प्रतिबंध किया जाए, जिसमे डंडी कंठी व् घोड़े खच्चर चलाने वाले गैर हिन्दू है. उनका प्रवेश पर रोक लगाई जाए।

उत्तरकाशी डीएम को पत्र देने के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद भट्ट, जिला महामंत्री दिवाकर नैथानी, सुरेश सेमवाल प्रांत मंत्री AHP, महेश सेमवाल जिला अध्यक्ष AHP, दुर्गेश चौहान जिला महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल व इत्यादि मौजूद थे।
