संघ के शताब्दी वर्ष पर निकाला गया पथ संचलन
संघ के शताब्दी वर्ष पर निकाला गया पथ संचलन
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी के भटवाड़ी खण्ड के केशवपुरम मण्डल का कार्यक्रम डॉ नित्यानंद की कर्म भूमि सेवा आश्रम मनेरी में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें वक्ता अरविंद रावत प्रधानाचार्य शिशु मंदिर तिलोथ ने पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला।
स्वम का बौद्ध होना स्वदेशी वस्तु का उपयोग करना, कुटुंब परिबोधन परिवार बड़ा होता तो उसे कुटुंब कहते हैं। अपनी भेष भूषा, रहन सहन, खान पान, हम हिन्दू हैं अपनी मान बिंदु की रक्षा करना पाशचत्या संस्कृति का विरोध करना, सामाजिक समरसता हमारे संघठन मे समरस हैं. जात -पात, छुआछूत हमारे संघ में नहीं है। नागरिक कर्तव्य -नियमों का पालन करना
व पर्यावरण -अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाना हर शुभ कार्यों पर पौध लगाना जरूरी हैं.
व पर्यावरण -अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाना हर शुभ कार्यों पर पौध लगाना जरूरी हैं.
कार्यक्रम में अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक उपेंद्र सिंह राण ग्राम प्रधान बायणा, संघ से काफ़ी प्रभावित होकर शाखा में शामिल हुए। नये स्वयंसेवको ने संघ से प्रभावित होकर देश प्रेम की सीख एवं राष्ट्र प्रेम के प्रति गर्व की बात कही। उसके बाद संचलन के लिए संघ स्थान से मनेरी कलोनी होते हुए सेवा आश्रम में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, कैलाश गौड़, चतर, प्रवेद्र, जयप्रकाश, रमेश नौटियाल,अनूप भंडारी जिला प्रचार प्रमुख उत्तरकाशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
