रजत जयंती अवसर राष्ट्रव्यापी जीवन प्रणामणन सत्यापन अभियान
रजत जयंती अवसर राष्ट्रव्यापी जीवन प्रणामणन सत्यापन अभियान
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- रजत जयंती क अवसर पर उपकोषागार नैनबाग में पेंशन सत्यापन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग के सहयोग से पेंशनधारकों को जीवित प्रमाण पत्र एवं डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाणन की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियो ने पेंशनरों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र भरने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। पेंशनरों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे भविष्य में उन्हें सत्यापन के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
इस अवसर पर उपकोषा अधिकारी संदीप राणा ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के प्रयोग से पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ी हैं,और यह पहल “डिजिटल इंडिया” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सहायक लेखाकार भावना उपाध्यक्ष,सुंदर सिँह चौहान,कुदन कण्डारी, प्रमिला चौहान,विकास रावत आदि मौजूद रहे ।
