उत्तराखंडउधम सिंह नगर

राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरौनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम, विद्यालय परिसर में रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे 

 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरौनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम, विद्यालय परिसर में रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे 
सितारगंज (दीपक भारद्वाज)- राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरौनी में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025 के अवसर पर एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए, जिनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है।
सभी ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक रेवती देवी ने कहा, “पौधारोपण न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करता है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण भी करता है।” प्रबंध समिति के अध्यक्ष मंतीवती ने सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। ताकि पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रेवती देवी, शिक्षक अजय सिंह क्वीरा, प्रबंध समिति के अध्यक्ष मंतीवती, उपाध्यक्ष सोनिया, प्रदीप सिंह राणा, मनजीत कौर, परमजीत कौर, लता मंगेश, महेंद्र सिंह, रेनू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *