संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव बरामद
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव बरामद
ऋषिकेश- देहरादून से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक का शव त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस ने 72 सीड़ी गंगा घाट के निकट से बरामद किया है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके हैं। प्रथम दृष्टि या मामला आत्महत्या का प्रतीत होना पुलिस ने बताया है।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 10:15 बजे स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी की 72 सीडी गंगा घाट के निकट एक युवक का शव दिखाई दिया है। सूचना के आधार पर त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला। जिसके आधार पर मृतक की पहचान शेखर चंद पांडे 42 वर्ष पुत्र जगदीश चंद्र पांडे निवासी वैभव बिहार नवादा देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शेखर पांडे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। जिनकी तलाश परिजन करने में लगे थे। वह ऋषिकेश कैसे पहुंचे यह समझ से परे हैं। चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से पर्स में कुछ नकदी और कार की चाबी मिली है। पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टियां मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। त्रिवेणी घाट और आस्था पथ पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज पुलिस खंगाल में जुट गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
