उत्तराखंड

बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत

ऋषिकेश में श्यामपुर नटराज बाईपास मार्ग पर गुमानीवाला निवासी महिला सुंदरी देवी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में महिला को एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक महिला के देवर सोबन सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार विकेश कुमार मूल निवासी गोपालगंज बिहार हाल निवासी श्यामपुर को गिरफ्तार कर लिया। हिट एंड रन का यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कैमरे की फुटेज में आसानी से देखा जा रहा है की बाइक सवार विकेश कुमार लापरवाह होकर और तेज स्पीड से बाइक चला रहा था। सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि विकेश कुमार को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *