उत्तराखंड

विवाहिता की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

विवाहिता की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

रुड़की (मौहम्मद नाजिम)- रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अम्बर तालाब में एक नव विवाहिता ने घर में पंखे से लटकर जान दे दी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही विवाहिता के परिजनों ने इकट्ठा होकर गंग नहर कोतवाली में विवाहिता के सुसराल वालो पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की माँग की है।

परिजनों का कहना है कि हाल में ही उनकी लड़की का विवाह रुड़की निवासी युवक के साथ हुआ था। पर लड़का तभी से मोटरसाइकिल की माँग कर रहा था। उन्हें शक है कि उनकी लड़की की किसी षड्यंत्र के तहत हत्या की गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी हुई है लेकिन महिला की मौत के कारणों पता नहीं लग पाया है। इस दौरान गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। और उसके बाद आगे की कार्यवाही की  जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *