सड़क पर यमराज को देख चौंके लोग
सड़क पर यमराज को देख चौंके लोग
ऋषिकेश- दोपहिया वाहन पर हेलमेट नहीं लगाने की वजह से जान गवा रहे लोगों की जान बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और एम्स की टीम ने फिर से प्रयास शुरू किए हैं। संयुक्त टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया है। पुलिस ने लोगों को उनके जान की कीमत बताने के लिए सड़क पर यमराज उतारा है।
ऋषिकेश के नटराज चौक पर सड़क पर यमराज को देख लोग चौंक गए। यमराज बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोकता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद यमराज लोगों से पूछने लगा की धरती पर 50 साल रहना है या अभी यमलोक चलना है। इस प्रकार के सवाल से कुछ लोग नाराज भी हुए। लेकिन जीवन का महत्व बताने के लिए इस प्रकार के सवाल यमराज करता रहा। लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। उनको बताया कि वह तो सड़क पर बिना हेलमेट के चल रहे हैं लेकिन पीछे उनका परिवार इंतजार कर रहा है। यदि बिना हेलमेट के कोई सड़क हादसा होता है तो उनकी जान की कीमत परिवार को किस प्रकार चुकानी पड़ेगी इसको समझना जरूरी है। ट्रैफिक इंचार्ज अनवर खान ने बताया कि नुक्कड़ नाटक का यह कार्यक्रम लगातार चलाकर लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति किया जाता रहेगा।
