सरदार पटेल की जयंती पर महापौर ने किया रन फॉर यूनिटी का आयोजन
सरदार पटेल की जयंती पर महापौर ने किया रन फॉर यूनिटी का आयोजन
देश के एकता और अखंडता में सरदार पटेल का अतुलनीय योगदान-अनिता ममगाई
ऋषिकेश- सरदार पटेल की जयंती पर महापौर अनिता ममगाई द्वारा आस्था पथ पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें सभी उम्र के लोगों ने बेहद उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में जबरदस्त जोश,जुनून और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। इससे पूर्व महापौर ने गंगा तट त्रिवेणी घाट पर विधिवत पूजा अर्चना कर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान अपने संबोधन में महापौर ने कहा कि देश में स्वच्छता की अलख जगाने के साथ साथ
देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे अधिक कार्य सरदार पटेल ने किया। लौह पुरुष की जंयती पर आयोजित एकता दोड़ में शामिल होने आये लोगों का उत्साह वर्धन करते हुए महापौर ने कहा कि देश के निर्माण में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के देश के एकता और अखंडता के संदेश से अवगत कराने में सहायक साबित होंगे। इस दौरान विजय बडोनी, पवन शर्मा, गौरव कैंथोला, हैप्पी सेमवाल, रमेश अरोड़ा, अजय कालड़ा, अरविंद किंगर, गुरमीत सिंह, महावीर चमोली, सुनील चोरसिया, अंकुर, नरेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
