उत्तराखंडकार्रवाईक्राइमदेहरादून

 एसएसपी अजय सिंह की सख्त रवैये का असर,  शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला ईनामी आरोपी गिरफ्तार

 एसएसपी अजय सिंह की सख्त रवैये का असर,  शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला ईनामी आरोपी गिरफ्तार

 

 

देहरादून- एसएसपी अजय सिंह के सख्त रवैये का असर जनपद देहरादून में देखने को मिल रहा है। देहरादून जनपद की रानीपोखरी थाना प्रभारी उत्तम रमोला की टीम ने शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डोईवाला में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी। आरोपी आरोपी एक साल से फरार चल रहा था, जिस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वहीं रानीपोखरी पुलिस ने आरोपी मोहित अग्रवाल  को नोएडा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार है। एसएसपी अजय सिंह ने यह भी बताया कि आमजन के साथ शेयर बाजार और अन्य विभिन्न प्रकारों से प्रलोभन देकर धोखाधड़ी के उनकी गाढ़ी कमाई को हड़प कर फरार होने वाले सभी अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा। किसी भी राज्य में छुपे हो सबको सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *