उत्तराखंडहरिद्वार

नारसन पहुंचे पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना,लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कही बड़ी बात

 

नारसन पहुंचे पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना,लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कही बड़ी बात

 

रुड़की(संदीप चौधरी)- रूड़की के गुरुकुल नारसन पहुंचे पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना का गुर्जर समाज के सैंकड़ों लोगों ने देवेंद्र टिकोला के नेतृत्व में फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार जाते समय नारसन में कुछ देर के लिए रुके थे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार में वह आज हेलीकॉप्टर से कैलाशानंद महाराज के आश्रम पर पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत भी करेंगे। इस दौरान अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि आज हिंदू धर्म पर गर्व है जिन्हें अयोध्या में लंबे समय बाद 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन देखने को मिलेगा जहां पूरा देश रामलला के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी वह किस पार्टी से और कहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे यह तय नहीं है। उनके चाहने वाले पंजाब से लेकर कश्मीर,उत्तराखंड,यूपी और कन्याकुमारी तक मौजूद हैं। उन्हें लोगों का हमेशा भरपूर प्यार और समर्थन मिलता रहा है ।भड़ाना ने कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से लड़ा है और उन्होंने मोदी सरकार में भी किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा था जिसके चलते सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार भी कर रही है।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की अभी वह किस पार्टी और कहां से चुनाव लड़ेंगे यह अभी तय नहीं हुआ है उन्होंने कहा की पीओके भी हमारा था। रामराज आने के बाद हमारे हिस्से में आ जाएगा और देश प्रगति करेगा। भड़ाना ने कहा कि आज भी देश की सेना कश्मीर में डटी है वह किसान के दर्द को बखूबी समझते हैं। पार्टी से ऊपर उठकर किसानों की बात को रखते हैं।मोदी जी और योगी जी से जनता को काफी उम्मीदें हैं नए साल पर सभी पूरी होंगी। भड़ाना ने कहा कि पार्टी और दल से ऊपर उठकर हरिद्वार की अवाम उन्हे बेपनाह प्यार करतीं है। हरिद्वार धर्मनगरी में उन्हें पहुंचकर बेहद शांति मिलती है। अवतार सिंह भड़ाना अपने पूरे परिवार के साथ हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस दौरान देवेंद्र टिकोला ने कहा कि आज बहुत सौभाग्य का दिन है। महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर भड़ाना जी हरिद्वार पहुँच रहे है जिनका आज नारसन में भव्य स्वागत किया गया है। उन्होंने बताया कि कल महाराज जी के जन्मदिन पर हेलोकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवतार सिंह भड़ाना राष्ट्रीय नेता हैं और हमेशा किसानों के हितों को लेकर तत्पर रहते हैं इसलिए उन्हें गुज्जर समाज में सम्राट की उपाधि भी दी हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *