चारधाम यात्रा के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर चलाया अभियान
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर चलाया अभियान
नैनबाग- चार धाम यात्रा के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में यात्रियों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए नैनबाग बाजार में विभिन्न खाद्य पदार्थों का सचल खाद्य विश्लेषण शाला के माध्यम से प्राथमिक परीक्षण किया, जिसमें दुग्ध पदार्थ, मसाले, मिठाईयों, खाद्य तेल, अनाज सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की गई। इस दौरान उपायुक्त लैब बीएस बिष्ट, कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य रमेश जोशी ने खाद्य कारोबार कर्ताओं, उपभोक्ताओं और यात्रियों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान व्यापार मंडल नैनबाग के अध्यक्ष दिनेश तोमर, महामंत्री अनिल सिंह कैंतुरा, जयपाल गुनसोला, सूरज चौहान, गोविन्द बिजल्वाण, पवन गुनसोला उपस्थित रहे।
