ABC इंटरप्राइजेज ने डुंडा में रिंगाल और बांस के यूनिट का किया शुभारंभ
ABC इंटरप्राइजेज ने डुंडा में रिंगाल और बांस के यूनिट का किया शुभारंभ
उत्तरकाशी (रोबिन वर्मा)- ABC इंटरप्राइजेज डुंडा उत्तरकाशी ने रिंगाल से बनीं टोकरी, हॉट केस, डस्टबिन ,पॉट आदि का कार्य शुरू किया है जिसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी रमेश चौहान ने किया । जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने और स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें लोकल फॉर वॉकल पर जोर देना चाहिए, स्थानीय लोगों के द्वारा बनाये गए उत्पादों को खरीदना चाहिए। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उद्योग विभाग प्रलाद भटनागर ने कहा कि रिंगाल पहाड़ में पर्यावरण बचाने के साथ रोजगार का साधन भी है और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बहुतायत में पाया जाने वाला रिंगाल और बांस यहां के लोक जीवन का एक अहम हिस्सा है. इससे विभिन्न प्रकार की परम्परागत टोकरियां, डोके, सुपा, झाडू इत्यादि सदियों से बनाये जाते रहे हैं. मगर अब इसका प्रयोग सजावटी सामान बनाने में भी किया जा रहा है।
इस दौरान ABC इंटरप्राइजेज के प्रबंधक मुकेश नौटियाल ,गणेश सिंह पंवार , उधोग विभाग से आकाश सिंह आदि उपस्थित रहे ।
