उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनैनबाग

कैम्पटी में भाजपा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर में 60 यूनिट रक्त  एकत्रित 

कैम्पटी में भाजपा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर में 60 यूनिट रक्त  एकत्रित 
कैम्पटी (अमित नौटियाल)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। इस उपलक्ष्य में कैम्पटी में भाजपा मंडल नैनबाग ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें पुलिस के जवानों सहित कई लोगों ने रक्तदान  किया। शिविर में 60 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया।
कार्यक्रम संयोजक अनूप थपलियाल और मण्डल उपाध्यक्ष कमल रावत ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर हर साल सेवा पखवाड़ा मनाया जाता है। इस समय प्रदेश में आपदा का दौर चल रहा है। इसलिए सेवा पखवाड़े को अब आपदा सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाया जा रहा है। ऐसे में जरूरतमंदों को रक्त की जरूरत पड़ती है। शिविर में 60 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया, जिसे देवभूमि ब्लड बैंक सेंटर देहरादून को सौंपा। कहा कि रक्तदान से स्वास्थ्य बेहतर होता है और इससे समाज को जीवनदान मिलता है।
रक्त दान करने वालों में मंडल अध्यक्ष भाजपा नरेश पंवार, उपाध्यक्ष राहुल पंवार, भाजपा नेता राजेश सजवाण, सबल सिंह राणा, समीर पंवार, शांति कुमार, रोशन सजवाण, रविन्द्र कंडारी, कमलेश नौटियाल, निकिता कंडारी, सीमा देवी संगीता सविता सेमवाल, धीरेंद्र कंडारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *