यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची भैरव मंदिर के पास रेस्क्यू कार्य जारी
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची भैरव मंदिर के पास रेस्क्यू कार्य जारी
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- कल सायं को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के निकट नौ कैंची पर हुये लैंड-स्लाइडिंग स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है, कल देर रात्रि तक चलाए गये रेस्क्यू अभियान को आज सुबह में पुनः प्रारम्भ किया गया है।
जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार आर्या एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण कर रेस्क्यू टीमों को राहत एवं बचाव कार्य के सम्बन्ध में जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
कल देर रात्रि तक चलाये गये रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा दलों द्वारा घटनास्थल से 1 घायल तथा 2 शव बरामद किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 2 लोग अभी मिसिंग चल रहे हैं, जिनकी तलाश हेतु सर्च अभियान जारी है।
घायल–
रशिक पुत्र बसराम निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र- 60 वर्ष।
मृतक–
1- हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी जौनपुर उत्तर-प्रदेश उम्र- 47 वर्ष।
2-ख्याति पुत्री हरिशंकर निवासी जौनपुर उत्तर-प्रदेश उम्र- 9 वर्ष।
गुमशुदा
1- कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र- 35 वर्ष।
2- भविका शर्मा पुत्री जय शर्मा निवासी बी-58 कृष्ण विहार नई दिल्ली उम्र- 11 वर्ष।
