तहसील नैनबाग के रजिस्ट्रार कानूनगो हर्षमणि नौटियाल को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
तहसील नैनबाग के रजिस्ट्रार कानूनगो हर्षमणि नौटियाल को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई
नैनबाग (राजीव डोभाल)- तहसील नैनबाग के रजिस्ट्रार कानूनगो हर्षमणि नौटियाल सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया , जिसमें समस्त तहसील नैनबाग धनोल्टी स्टाफ व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों जनमानस द्वारा हर्षमणी नौटियाल उनकी धर्मपत्नी गजना देवी उनके परिवार के सदस्यों का तहसील सभागार में भव्य स्वागत कर फूल मालाओं और शाल उड़ाकर
उन्हें भावभीनी विदाई दी। इसके दौरान हर्षमणी नौटियाल के सेवाकाल की चर्चा करते हुए कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने उनका पुष्प गुलदस्ता शाल उड़ाकर शुभकामनाएं दी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उनके द्वारा अपनी सेवा काल में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए क्षेत्रीय जनमानस तहसील कार्यालय में सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति उनका व्यक्तित्व और व्यवहार बहुत ही सौम्य सरल रहा है। इनके कुशल कार्य क्षमता से सभी लोगों को प्रेरणा मिलती रही है। उन्होंने कहा कि हर्षमणी नौटियाल सेवानिवृत हुए हैं, लेकिन सेवा के दायित्व से नहीं उनके मार्गदर्शन की हमेशा हमें आवश्यकता रहेगी।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कवि, शरण सिंह पवार, बच्चन सिंह रावत, पत्रकार मोहनलाल थपलियाल ने कहा कि रजिस्टर कानूनगो हर्षमणी नौटियाल द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान बहुत ही ईमानदारी सदाचार शिष्टाचार के साथ-साथ क्षेत्रीय जनमानस के साथ आपसी तालमेल एक परिवार के सदस्य की तरह रहा है। हमारे द्वारा समय-समय पर कहीं क्षेत्रीय मुद्दों विषयों समस्याओं पर इनका मार्गदर्शन घर के मुखिया की तरह लिया जाता रहा है। हम लोग इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जिलाधिकारी और शासन से उनके सेवा विस्तार की मांग करेंगे।
रजिस्टर कानून को हर्षमणी नौटियाल ने कहा कि 36 वर्षों से राजस्व विभाग में अपनी सेवा दी है। जिसमें जौनपुर क्षेत्र का कार्यकाल 23 वर्षों का रहा है यहां की जनमानस क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व तहसील अधिकारी कर्मचारियों का मुझे जो प्यार आशीर्वाद मान सम्मान मिला है उसके लिए मैं समस्त जौनपुर क्षेत्र वासियों का दिल से आजीवन आभारी रहूंगा।
इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी टीकाराम डबराल , नाजिर जावेद अली , रजिस्ट्रार कानूनगो धनोल्टी सुनील चमोली, कानूनगो सेवक राम शर्मा, राजस्व उप निरीक्षक बलदेव तोमर, नीलम सेमवाल, राजेंद्र सिंह, देशपाल सिंह पवार, रणवीर सिंह रावत, सुमारीलाल नौटियाल, रणवीर सिंह रावत, नरेश रावत, प्यारेलाल नौटियाल, आदि मौजूद थे।
