नगर निगम रूड़की में किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन
नगर निगम रूड़की में किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन
रुड़की (मोहमद नाजिम)–रुड़की नगर निगम में मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 40 वार्डों से एकत्र हुई मिट्टी के कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई और सभी वार्डों की मिट्टी को एक कलश में एकत्र किया गया। रुड़की नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी वीर सेनानियों को नमन करते हुए कहा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है हमारे देश को आजादी दिलाने में देश के सभी स्थानों का योगदान है कई लोगों ने इसके लिए बलिदान दिया है। यह विभिन्न स्थानों से एकत्र की गई मिट्टी इस बलिदान की परिचायक है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र से मिट्टी एकत्र होकर दिल्ली जाएगी और वहां बनने वाले स्मारक में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान बढ़ा है प्रधामंत्री ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम से देश के लिए बलिदान देने वालों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका में प्रत्येक देशवासी का योगदान महत्वपूर्ण होगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिक शहीद परिवार का सम्मान करना अच्छी पहल है उन्होंने निगम अधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर देश के महापुरुषों के चित्र न लगाए जाने पर नाराजगी भी व्यक्ति की। इस अवसर पर 40 वार्डों से लाए गए कलशों की मिट्टी एवं चावल को मिलाकर उसे सांकेतिक रुप से सामूहिक मानते हुए बडे कलश में रखा गया जो कि देहरादून और फिर दिल्ली भेजा जाएगा। इस मौक़े पर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त संजय सिंह, अरविंद गौतम, सावित्री मंगला आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
