उत्तराखंडक्राइम

बड़ी खबर- खुफिया विभाग ने पकड़ा पटाखों का अवैध जखीरा 

बड़ी खबर- खुफिया विभाग ने पकड़ा पटाखों का अवैध जखीरा 

रुड़की (संदीप चौधरी) – दीपावली पर्व के चलते नगर में अवैध पटाखों के गोदामों को लेकर लगातार पुलिस टीमें सतर्क हैं और नगर में अवैध पटाखों के गोदामो पर कार्रवाई की जा रही है। जहाँ एक तरफ कुछ दिन पहले गंगनहर पुलिस ने अम्बर तालाब में अवैध पटाखा दुकान पर छापेमारी कर पाँच पेटी पटाखा बरामद किया था। वही लगातार स्थानीय पुलिस और एलआईयू टीम के द्वारा नगर एन अवैध पटाखा गोदामों को लेकर अभियान चलाया हुआ है जिसके चलते आज आजाद नगर में गोगा माहडी के पास एलआईयू टीम को सूचना पर गंगनहर पुलिस में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।

एलआईयू विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि आजादनगर में आबादी के बीच एक घर मे अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं जिसकी पुष्टि होने पर टीम की सूचना पर गंगनहर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर छापेमारी की जिसमें भारी मात्रा में अवैध पटाख़ों का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा पटाखों से सम्बंधित वैध कागजात और लाइसेंस मांगे गए तो पटाखा स्वामी नही दिखा पाया जिसके चलते पुलिस द्वारा अवैध पटाखों को अपने कब्जे में लिया गया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा पटाखों की अवैध पेटियाँ बरामद की गयी है और पटाखा स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दरअसल, रुड़की में पिछले साल में बाजार में घनी आबादी के बीच अवैध पटाखा गोदाम में धमाका होने से चार लोगों की जान चली गई थी जिसके चलते इस तरह की घटना दोबारा ना घटे इसको ध्यान में रखकर रुड़की पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और एलआईयू टीमों के द्वारा भी लगातार सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार सतर्क है और आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *