ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग
ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग
सितारगंज (दीपक भारद्वाज)- पश्चिम बंगाल में आंदोलन के नाम पर कट्टरपंथियों के द्वारा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बंगाली कल्याण समिति अध्यक्ष रामचन्द्र राय और नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने ममता सरकार को निलंबित कर राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी सितारगंज के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा।
बंगाली कल्याण समिति अध्यक्ष राम चन्द्र राय ने कहा पश्चिम बंगाल में आंदोलन के नाम पर हिंदुओं का कत्लेआम ,क्रूर अत्याचार ,हिंदुओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है जिसके लिए ममता सरकार जिम्मेदार है। राजनीतिक दल चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए उन्होंने जोर देकर कहा राष्ट्रपति ही पश्चिम बंगाल को पश्चिम पाकिस्तान होने से बचा सकते हैं जहां हिंदुओं का अस्तित्व ममता सरकार मिटाने में तुली है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने कहा पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है अशांति,उन्माद और जेहादी प्रवृति के लोग आंदोलन के नाम पर हिंदुओं को निशाना बनाते हुए उपद्रव मचा रहे है जिसके एकमात्र जिम्मेदार ममता बनर्जी ही है जो पुलिस प्रशासन के हाथों को जकड़ रखी है और तमाशा देख रही है ममता बनर्जी भारत के एकता अखंडता के खतरा है। पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति से हिंदू खतरे में है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान बंगाली कल्याण समिति के आनंद राय,नरेश साना,अनूप राय,किशोर , समीर सरकार,बाबूराम मंडल,प्रकाश राय,गोविंद सरकार,मुकुल पोद्दार,राहुल ,अनिमेष सरकार,मोहित मंडल,गोविंद देवनाथ आदि मौजूद थे।
