उत्तराखंडउधम सिंह नगर

नेशनल हाईवे पर यमदूत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

नेशनल हाईवे पर यमदूत बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

 

सितारगंज (दीपक भारद्वाज)–सितारगंज नेशनल हाईवे पर दौड़ रहे ओवरलोड डम्परों, एवं ट्रालियों से उपखनिज को बिना रायल्टी के यूपी पार करा रहे है। जबकि अवैध खनन के वाहन दिन के उजाले के साथ ही रात के अंधेरों में नेशनल हाइवों पर बेखौफ होकर दौड़ रहे है। प्रशासन ने अवैध कार्यों की रोकथाम के लिए बैरियरों पर बकायदा सीसीटीवी कैमरे लगाए है, मगर अवैध खनन के मामले में तीसरी आंख को भी मिलीभगत के जरिए धोखा दिया जा रहा है, लेकिन खनन कारोबारियों की मोटी कमाई और सांठगांठ से यह अभी भी रोडो पर अपने वाहन दौड़ा रहे है। जिससे सरकार को भी प्रतिदिन लाखों रुपए के राजस्व का चूना लग रहा है। हैरत की बात तो यह है कि यह वाहन नेशनल हाईवे से अमरिया रोड होते हुए उत्तर प्रदेश के स्टोन क्रेशर पर भी अपना माल पहुंचा रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर बनी चौकी पर भी सवालिया निशान बने हुए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *