उत्तराखंडउधम सिंह नगर

वकीलों ने हाइकोर्ट की बैंच ऋषिकेश शिफ्ट करने का किया विरोध, मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर जताया विरोध

वकीलों ने हाइकोर्ट की बैंच ऋषिकेश शिफ्ट करने का किया विरोध, मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर जताया विरोध

बैंच को शिफ्ट नही करने की मांग को लेकर दिया धरना दिया

 

 

सितारगंज (अबरार अहमद)– नगर के बार एसोशिएसन के लोगों ने हाइकोर्ट की बैंच को ऋषिकेश शिफ्ट करने का विरोध जताया है। इस दौरान उन्होंने सिविल कोर्ट परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन प्रेषित किया। गुरुवार को नगर के अधिवक्तागण एसडीएम कोर्ट में एकत्र हुये, वहां पर उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य न्यायाधीश महोदय को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रेषित किये ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बार एसोसियेशन सितारगंज के सदस्यों को जानकारी मिली है कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा उत्तराखण्ड हाईकोर्ट की एक बैच ऋषिकेश में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया गया है। जिस‌का हम सभी प्रबल विरोध करते है। कहा कि हाईकोर्ट की बैंच को शिफ्ट करने से पत्रावलियो का स्थानान्तरण होगा, जिस कारण से जहा एक ओर अधिवकताओं को पत्रावलियो की पैरवी करने में दिक्कते आयेंगी वही वाद कारियों को भी पत्रावलियों के स्थानान्तरण से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा एवं

वाद कारियों को नये अधिकताओं को नियुकित करनी पड़ेगी जिस कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर धरना प्रदर्शन करने वालो में बार एसोशिएशन अध्यक्ष एड. दयानन्द सिंह, एड. हरीश दुबे, एड. हरीश शर्मा, फहीम पटौदी, रवि कुमार सागर, पूजा, रामबदन सागर, रजवंत कौर, मनोरमा गुप्ता, हनीफ अहमद, मंगल सिंह राणा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *