उत्तराखंडक्राइम

एसएसपी की कुशल रणनीति से पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा शातिर नकबजन, एक फरार 

एसएसपी की कुशल रणनीति से पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा शातिर नकबजन, एक फरार 
सेलाकुई- थाना सेलाकुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ज्वेलरी शॉप में हुई की चोरी करने के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा चोर फरार है। पुलिस ने शातिर चोर के कब्जे से पुलिस ने 10 लाख रुपए कीमत की चोरी की गई ज्वैलरी बरामद की है। पुलिस ने चोर को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। मामले का खुलासा करते हुए सेलाकुई थाना अध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पुलिस ने टीम का गठन कर विकासनगर क्षेत्र में कुल्हाल से धौलातप्पड जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया तो उनमें से 01 व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया और दूसरे व्यक्ति को पुलिस द्वारा घेरघोट कर मौके से गिरफ्तार किया गया। शातिर चोर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर सेलाकुई क्षेत्र में बंद घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। एक आरोपी पहले भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है। वह कुछ ही समय वह जेल से बाहर आया था। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस पूछताछ में चोर की पहचान बंटी शर्मा निवासी अजीवाला बस्ती थाना पौण्टा साहिब हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। वहीं इस मामले पर एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विगत दिनों अलग- अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की बड़ी घटनाएं हुई थी। पुलिस द्वारा अच्छा कार्य करते हुए उक्त सभी घटनाओं को वर्कआउट किया है। गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद हुआ है।
पूछताछ का विवरण-

चोर से पूछताछ में बताया कि वह अपनी बुआ के लडके जितेन्द्र शर्मा के साथ मिलकर बंद घरों में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता है। घटनाओं को अंजाम देने से पूर्व वह बंद घरों की भली- भांति रैकी करते हैं। उसके बाद मौका देखकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। वह पूर्व में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग थानों से चोरी व नकबजनी की घटनाओं में जेल जा चुका है। हिमाचल में पूर्व में की गई चोरी व नकबजनी की घटनाओं में उसे वर्ष 2021 में सजा हुई थी। सजा काटकर वह नाहन जेल सिरमौर से छूटा था। जेल से छूटने के बाद चोरों द्वारा अपने साथी जितेन्द्र शर्मा के साथ मिलकर थाना कोतवाली नगर व थाना सेलाकुई क्षेत्र में दो नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया गया । जिसमें चोरी की गई ज्वेलरी को चोर अपने साथी जितेन्द्र शर्मा के साथ बेचने के लिए सहारनपुर जा रहा था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फरार चोर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *