नैनबाग: विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के गुर, करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन
नैनबाग: विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के गुर, करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन
नैनबाग- सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इंटर विद्यालय नैनबाग में समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल के निर्देशन में करियर मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर नौटियाल, प्रबंधक पीएनबी राहुल जोशी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंकिंग एसोसिएट विकास कुकरेती ने दीप प्रज्वलित कर किया।

राहुल जोशी ने बैंकिंग क्षेत्र में करियर के अवसरों के साथ-साथ उद्यमिता विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। विकास कुकरेती ने विद्यार्थियों को एयरफोर्स, एनडीए, सीडीएस, सिविल सर्विसेज और स्किल डेवलपमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इन सभी जानकारियों का विद्यार्थियों ने भरपूर लाभ लिया। साथ ही विद्यार्थियों के करियर चयन और लक्ष्य को हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा। करियर गाइडेंस प्रोग्राम की समन्वयक शमशाद खान ने किया, जिसमें विशेष रूप से यह बताया गया कि किस प्रकार विद्यालय की सभी गतिविधियां उनके करियर मार्गदर्शन में लाभकारी है। बस जरूरत हैं अपनी कमियों और गुणों को पहचानते हुए अपनी रुचि और क्षमताओं के अनुसार लक्ष्य चयन की, ताकि जीवन की आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए सटीक करियर चयन कर सकें। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
