टिहरी गढ़वालनैनबाग

नैनबाग: ग्राम पंचायत नकोट में शादियों में शराब और फिजूलखर्ची पर पूर्ण प्रतिबंध 

नैनबाग: ग्राम पंचायत नकोट में शादियों में शराब और फिजूलखर्ची पर पूर्ण प्रतिबंध 
नैनबाग: नैनबाग तहसील के अंतर्गत ग्राम नकोट में सामाजिक सुधारों को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दिनेश सिंह पंवार ने की। बैठक में ग्रामीणों ने एकमत होकर शादी-समारोहों में बढ़ती फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विवाह के दौरान मेहंदी के कार्यक्रम में दी जाने वाली दावत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। शादी समारोह के दौरान पक्की शराब और बीयर का सेवन और वितरण पूरी तरह वर्जित रहेगा। कोई भी व्यक्ति बाहर से शराब लाकर समारोह में नहीं परोस सकेगा। मामा पक्ष की ओर से उपहार स्वरूप केवल एक बकरा और सामूहिक पिठाई ही दी जाएगी। इसके साथ डीजे साउंड सिस्टम को रात 2 बजे तक ही संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान दिनेश सिंह पंवार, कलियाराम नौटियाल, खिलानंद डोभाल, राजाराम नौटियाल, सोबत पंवार, मुनेश नौटियाल, सुमारी नौटियाल, जसबीर पंवार, अर्जुन नौटियाल, विक्रम सिंह पंवार सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *