थत्यूड़: शादियों में शराब और फिजूलखर्ची पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ा तो होगा सामाजिक बहिष्कार
थत्यूड़- जिला पंचायत वार्ड संख्या 13 (ख्यार्शी) के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिला पंचायत सदस्य सविता देवी और सेवानिवृत्त उपनिदेशक चेतन नौटियाल की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र के विकास और सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं से लगभग 300 से अधिक लोगों ने प्रतिभा किया।बैठक में समस्त जनप्रतिनिधियों बुद्धिजीवियों संप्रभुत व्यक्ति और जनमानस से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्षेत्र में व्याप्त कुर्तियां शादी ब्याह में अनावश्यक खर्चो आदि और क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव प्रस्तावित और पारित किए गए, जिसमें शादी विवाह, मेहंदी, दूणोज और जन्मदिन पार्टी किसी भी समारोह में अंग्रेजी शराब बीयर पूर्णत प्रतिबंध कच्ची शराब को बेचना पूर्णतया प्रतिबंध, शादी विवाह में डीजे 12 बजे तक ही संचालित होगा। उसके बाद पूर्णता बंद शादी समारोह में निमंत्रण पत्र पर मेहंदी के लिए आमंत्रण नहीं देगा। साथ ही कॉकटेल पूर्णतया प्रतिबंध शादी समारोह में मालाए पूर्णता बंद नगद पैसा लिखवाने की अनुमति होगी। केंद्रीय विद्यालय के लिए थत्यूड़ के आसपास में जमीन उपलब्ध करवाने पर सहमति शादी विवाह में सीमित गहने हो। नियमों का उल्लंघन करने पर उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। उनके शादी विवाह में क्षेत्र के लोग सम्मिलित नहीं होने।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गीता देवी, दीक्षा लेखवार, मंजीता देवी, निकिता, चंद्रा देवी, पूनम ममता देवी, रिजमोहन रांगड़, अध्यापक अनिल रांगड़, सूर्य सिंह पंवार, रमेश लेखवार, प्रताप सिंह, रत्न मणि भट्ट, जनक बिष्ट, चेतन चमोली, राजेश प्रसाद, शिवदास, सुमन रौछेला सहित विभिन्न समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
