श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ: भगवान की कथा ही भगवान प्राप्ति का मार्ग- कपिल महाराज
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ: भगवान की कथा ही भगवान प्राप्ति का मार्ग- कपिल महाराज
नैनबाग (शिवांश कुँवर)- नैनबाग के ग्राम बिरोड़ में इंद्रदेव डोभाल के वार्षिक पुण्य स्मृति में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आचार्य कपिल सेमवाल द्वारा कथा श्रवण कराई जा रही है। हर दिन श्रदालुओं द्वारा कथा श्रवण की जा रही है। कथा श्रवण के लिए दूर दराज गाँव से भक्तजन आ रहे है।
आचार्य का कहना है कि भगवान की कथा ही भगवान प्राप्ति का मार्ग है। कथा ही है जो मानव जीवन को सरल बनाने के लिए महत्वपूर्ण साधन है। कथा आध्यात्मिक ज्ञान के साथ शान्ति भी प्रदान करती है। इसलिए भगवान की कथा भावपूर्ण सुननी चाहिए। इसी में ही मानव की उन्नति और मानव का कल्याण है। कथा मानव के अधंकार को दूर कर वास्तविकता से परिचित करवाती है और बुरी कुरीतियों से दूर रखती है।
इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, निवर्तमान प्रधान सोभा देवी, राजेश नौटियाल, प्यारेलाल डोभाल, नारायण पंवार, गंभीर रावत, सुशील डोभाल, सुधीर डोभाल, सुंदर सिंह पंवार, भाजपा मंडल प्रतिनिधि सुनील डोभाल, दीपक डोभाल,सुधीर आदि समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे l
