श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
नैनबाग- नैनबाग के मौगी में 16 से 22 मई तक श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पंचम दिवस पर धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैयालाल की के भजनों और जयकारों के साथ झूम उठे।
इस अवसर पर कथा वक्ता पंडित महादेव नौटियाल ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। मनुष्य अपने मन के कुविचारों को निकाल कर परमेश्वर का ध्यान लगाता है तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है।
इस अवसर पर हुकुम सिंह कंडारी, राजेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र सिंह कंडारी, सोबन सिंह, पूरण सिंह कंडारी, उदय सिंह, उपेन्द्र सिंह सहित भक्तगण उपस्थित रहे।
