उत्तराखंडपौड़ी गढ़वाल

डॉ अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र में कुलपति ने छात्र छात्राओं से किया संवाद

डॉ अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र में कुलपति ने छात्र छात्राओं से किया संवाद

श्रीनगर- प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, कुलपति, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं के बीच अपनी बात रखी और उनको प्रेरित किया। कुलपति महोदय ने डॉ अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें लक्ष्य-निर्धारण, अनुशासन और सतत परिश्रम के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। प्रो  सिंह ने कहा कि आपके करियर से आपका परिवार ही नहीं बल्कि आपका गांव क्षेत्र और समाज भी प्रेरित होता है।

उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र समाज के वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के लिए सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ से निकलकर विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे सकते हैं।
साथ में केंद्र के समन्वयक प्रो एम एम सेमवाल, चौरास परिसर निदेशक प्रोफेसर आर एस नेगी, प्रो आर एस फर्त्याल आदि भी उपस्थित रहे। केंद्र के शिक्षक डॉ प्रकाश कुमार सिंह, डॉ आशीष बहुगुणा एवं डॉ. अरविंद सिंह रावत भी उपस्थित रहे।अंत में प्रोफेसर एम एम सेमवाल ने कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *