देहरादून में पुलिस भर्ती के लिए कल से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
देहरादून में पुलिस भर्ती के लिए कल से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
भर्ती स्थल पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल/स्मार्ट वॉच, आदि) ले जाना रहेगा पूर्णतः प्रतिबन्धित
सभी अभ्यर्थी अपनी सुविधा के लिए फल व खाना ला सकते है अपने साथ
07:00 बजे प्रातः तक सभी कैंडिडेट भर्ती स्थल पर पहुंचना करें सुनिश्चित
देहरादून- उत्तराखंड में चल रही आरक्षी (जनपदीय पुलिस/ पीएसी/आईआरबी) की भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद देहरादून में 3 मार्च से अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो रही है। 3 मार्च से 21 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाली शारीरिक परीक्षा में 7000 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी का कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल/स्मार्ट वॉच, आदि) भर्ती स्थल पर ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, सभी अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार अपने साथ फल व खाना ला सकते है। प्रातः 07:00 बजे तक सभी कैंडिडेट भर्ती स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।
