कैम्पटी पुलिस ने 26 पेटी शराब के साथ चालक को किया गिरफ्तार
कैम्पटी पुलिस ने 26 पेटी शराब के साथ चालक को किया गिरफ्तार
कैम्पटी
जनपद टिहरी की कैम्पटी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से परिवहन हो रही 26 पेटी शराब की पकड़ी है। शराब तस्करी करने के आरोप में वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है मामले में पुलिस ने अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि यह पेटी पंचायत चुनाव में खपाई जानी थी। पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकास नगर यमुनोत्री मार्ग पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक लोडर वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग करने पर लोडर वाहन के अंदर से पुलिस को शराब बरामद हुई। पूछताछ में वाहन चालक की पहचान प्रवेश सिंह निवासी पुरोला उत्तरकाशी के रूप में हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ शराब तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने में लगे हैं।
