गणतंत्र दिवस परेड और राष्ट्रपति भवन के विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे आपदा मित्र सुशील सिंह कैंतुरा
गणतंत्र दिवस परेड और राष्ट्रपति भवन के विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे आपदा मित्र सुशील सिंह कैंतुरा
देहरादून- आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर सुशील सिंह कैन्तुरा ने अपनी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। उन्हें 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने और राष्ट्रपति भवन के विशेष कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
बता दें कि सुशील सिंह कैन्तुरा ने इस अवधि में लगातार आपदा प्रबंधन से जुड़ी जन-जागरूकता फैलाने के साथ-साथ खोज एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण देकर समाज को आपदाओं के प्रति अधिक सक्षम, सजग और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से सैकड़ों स्वयंसेवक और नागरिक आपदा की स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित हुए हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान स्वरूप 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया है, साथ ही वे दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की आरडी परेड में भी प्रतिभाग करेंगे। यह अवसर उनकी मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना को मिला एक गौरवपूर्ण सम्मान है।
