उत्तरकाशी: अस्सी गंगा घाटी की सड़कें खस्ताहाल, कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं
उत्तरकाशी: अस्सी गंगा घाटी की सड़कें खस्ताहाल, कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्तरकाशी जिले के अस्सी गंगा घाटी की सड़कों की स्थिति बारिश में खस्ताहाल अवस्था में देखने को मिल रही हैं। पिछले 17 से 18 दिनों से अस्सी गंगा क्षेत्र की मुख्य सड़क बंद पड़ी हुई है.वर्तमान सरकार चुनावी माहौल में युद्ध स्तर पर कार्यों को पूरा करने की तत्परता दिखा रही है। इस त्रिस्तरीय चुनाव में अस्सी गंगा घाटी कि जनता को बुरे दौर से गुजरना पड़ रहा हैं।

प्रशासन जंहा अन्य क्षेत्रों में सड़कें खोल रही हैं। वहां बेली ब्रिज (Bailey Bridge) जैसे अस्थायी साधनों से आवागमन बहाल किया जा रहा हैं. अस्सी गंगा घाटी कि सड़के खस्ताहाल अवस्था में पड़ी हैं.ग्रामीणों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि अस्सी गंगा घाटी के नौगांव, भंकोली,डासढा, अगोड़ा, दंडालका व् डोडीताल मार्ग यह सड़क 17–18 दिनों से बंद है. जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज, बुज़ुर्ग, वाहन चालक,किसान और आम नागरिक सभी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों ने कहा जल्द इस पर कार्य नहीं किया तो ग्रामीण आंदोलन कि तरफ जाएगी।
