उत्तराखंड

नैनबाग: धामी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां 

नैनबाग: धामी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां 
नैनबाग(शिवांश कुंवर)- धामी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। नैनबाग में सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्य बाजार नैनबाग की चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक रैली निकाली। इस दौरान नैनबाग मंडल के नवनिर्वाचित नरेश पंवार का जोरदार स्वागत किया।
सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने दीप प्रज्जतित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार, पूर्व अध्यक्ष करण सिंह कंडारी, हुकुम सिंह रमोला और वीरेंद्र रावत को क्षेत्रीय विधायक ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक प्रीतम सिंह ने सरकार के तीन साल की उपलब्धियां गिनाईयां। कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार के तीन साल बेमिसाल रहे हैं। सरकार हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास की अग्रसर है। वहीं सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर वक्ताओं ने सरकार विकास कार्यो को व्याख्यान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *