उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार: नैनबाग के द्वारगढ़ गरखेत में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार: नैनबाग के द्वारगढ़ गरखेत में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

 

 

नैनबाग़ (अमित नौटियाल)– प्रदेशभर में“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मुफ्त स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन सेवा पखवाड़े के तहत यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। वहीं नैनबाग के द्वारगढ़ गरखेत में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारगढ़ की चिकित्सा अधिकारी डॉ पूनम सिंह, होम्योपैथिक सहायक राकेश नेगी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थत्यूड़ की प्रभारी चिकित्साधिकारी मनीषा भारती ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर निशुल्क दवाईयां वितरित की। शिविर में डॉक्टरों ने महिलाओं को भी जागरूक किया।

 

प्रभारी चिकित्साधिकारी मनीषा भारती ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक मरीजों की जांच की गई है। नारी का स्वास्थ्य परिवार और समाज की मजबूती की नींव है। महिलाएं समय पर जांच करवाएं। पोषण युक्त आहार लें और एनीमिया और अन्य बीमारियों से बचाव करें।

शिविर में ग्राम प्रधान द्वारगढ़ रोशन वर्मा का विशेष सहयोग रहा।ग्राम प्रधान रोशन वर्मा ने कहा कि शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

इस अवसर पर हेल्थ सुपरवाइजर फूलदास भारती, प्रधान ठाल बीनो पंवार, प्रधान खास कुदाऊं अंकिता नौटियाल, प्रधान बिच्छू आरती रावत, सीएचओ रितु, एएनएम रीना, आशा, मीनाक्षी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *