उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री और यमनोत्री में बर्फवारी का सिलसिला जारी 

 

  • गंगोत्री और यमनोत्री में बर्फवारी का सिलसिला जारी 

 

उत्तरकाशी

कल रात्रि से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में लगातार बर्फबारी देखन को मिल रही है। मार्च के मध्य में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली है, और दो धामों में (खासकर गंगोत्री-यमुनोत्री) में ताजा बर्फबारी से पूरा इलाका सफेद चादर ओढ़े हुए है।वहीं निचले क्षेत्रों में भी लगातार बारिश देखने को मिल रही हैं.

 

 

आज 20 मार्च को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। पिछले 4-5 दिनों से जारी इस ताजा हिमपात ने इलाके को फिर से कड़ाके की ठंड में लपेट दिया है।उत्तरकाशी जिले के ऊँचे इलाकों में सुबह से ज्यादा बर्फवारी हो रहा है। गंगोत्री धाम के आसपास और यमुनोत्री के रास्ते (राना चट्टी से जानकी चट्टी तक) बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। निचले इलाकों में बारिश के साथ तापमान में तेज गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 1-2 दिन भी ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं।

 

अभी गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट बंद हैं (2026 में ये 19 अप्रैल को खुलेंगे)।प्रकृति की ये खूबसूरती और चुनौती दोनों हमें याद दिलाती है कि हिमालय हमेशा अप्रत्याशित रहता है। उत्तराखंड की इन वादियों में बर्फबारी का ये दौर अभी आगे भी जारी रह सकता हैं ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *