एसमेक इक्विपमेंट के सहयोग से लोदन में मौन पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
एसमेक इक्विपमेंट के सहयोग से लोदन में मौन पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
उत्तरकाशी (रॉबिन वर्मा)– उत्तरकाशी जनपद के सुदूरवर्ती गांव लोदन में एसमेक इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के सहयोग से पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी देहरादून के द्वारा सात दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया और मौन पालन का प्रशिक्षण लिया।
प्रशिक्षण में शहद, परागण, मॉम, जेली और मधुमक्खियों की प्रजातियों व मधु रोग, मधु शत्रु एवं निदान, मौन परिवार निरीक्षण, उत्पादन निष्पादन प्रशिक्षण, रानी मधुमक्खी उत्पादन के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी वरिष्ठ प्रशिक्षक दिनेश भट्ट ने दी ।पंडित दीनदयाल उपाध्याय रिसर्च एंड एक्शन समिति के सचिव रमेश जोशी ने कहा कि इस सात दिवसीय प्रशिक्षण के बाद संस्था के माध्यम से मधुमक्खी के बॉक्स ग्रामीणों को निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे जिससे ग्रामीणों की आजीविका में वृद्धि हो सके , साथी बताया कि उनका पूरा प्रयास रहेगा की गांव में जो सहद का उत्पादन होगा उसके लिए मार्केट भी उपलब्ध करवाएंगे जिसको लेकर ग्रामीणों ने संस्था को धन्यवाद दिया ।
इस दौरान रामप्रसाद नौटियाल अनिल नौटियाल,अनूप नौटियाल बच्चन सिंह चौहान, अनीता देवी गुड्डी देवी, विमला देवी रीता देवी आदि उपस्थित रहे।
