पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मोरी के फतेह पर्वत में निर्माणाधीन धौला मुसाई पानी सट्टा मोटर मार्ग के डामरीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मोरी के फतेह पर्वत में निर्माणाधीन धौला मुसाई पानी सट्टा मोटर मार्ग के डामरीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण
डामरीकरण कार्यों में लापरवाही और लीपापोती पर विधायक की अधिकारियों को दो टूक
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
उत्तरकाशी(रोबिन वर्मा)- विकास खण्ड मोरी के फतेह पर्वत में सोमवार को पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने 9 करोड़ 74 लाख की लागत से स्वीकृत निर्माणाधीन धौला मुसाई पानी सट्टा मोटर मार्ग का डामरीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य में अनियमितता और लीपापोती की ग्रामीणों द्वारा बार बार शिकायत मिलने पर कार्य का विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया।
विधायक ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटाने और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करने को सम्बन्धित PMGSY अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही एवं लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्योंकि करोड़ों रुपए का बजट सरकार बार बार नहीं दे सकती। इसलिए कार्य मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता युक्त हो यही हमारा ध्येय है।
मोटर मार्ग की लम्बाई 8.900 किलो मीटर है जिसका प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नवीनीकरण एवं डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है , ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य में अनियमितता एवं लीपापोती की शिकायत की थी जो पत्थर बिछाया जा रहा है वह बालू वाला पत्थर है लोलर चलने के बाद वह टूटकर चकनाचूर हो जाता है। अगर ऐसे पत्थर पर डामरीकरण किया गया तो रोड़ 2 महीने के बाद उखड़ जाएगी।
इस दौरान पीएमजीएसवाई निर्माण खण्ड पुरोला के प्रभारी अधिशासी अभियंता योगेन्द्र कुमार मण्डल अध्यक्ष सांकरी राजीव कुंवर सहित कई लोग मौजूद रहे।
