उत्तराखंडनैनबाग

नैनबाग के असाड़थात में 17 जुलाई को होगा नाग देवता का मेला 

नैनबाग के असाड़थात में 17 जुलाई को होगा नाग देवता का मेला 
नैनबाग (अमित नौटियाल)- नैनबाग के पर्यटन स्थल असाड़थात में पौराणिक नाग देवता का मेला 17 जुलाई को आयोजित होगा। मेले में दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं। नाग देवता में पूजा अर्चना कर अपने जीवन में सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
14 से 18 जुलाई तक कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित- मुनेश मल्याल 
नाग देवता मंदिर देवन के पुजारी मुनेश मल्याल ने बताया कि 14 जुलाई को डोली गंगा स्नान के लिए हरिद्वार प्रस्थान होगी। नैनबाग स्थित मां युमना नदी में डोली का स्नान कराया जाएगा। देर शाम डोली देवन पहुंचेगी। 15 जुलाई को देवन गांव से नाग देवता की पालकी मातली, कैंथ और रात्रि प्रवास टिकरी होगा। 16 जुलाई को छानी गांव, टिकरी से होते सल्टवाड़ जाएगी। ढकरोल में डोली का रात्रि प्रवास होगा। 17 जुलाई को ढकरोल से डोली मेला स्थल असाड़थात पहुंचेगी, जहां नाग देवता मंदिर में डोली रहेगी। देर शाम डोली मिरिया गांव से देवन पहुंचेगी। 18 जुलाई को डोली नाग देवता मंदिर देवन में विराजमान हो जाएगी।
असाड़थात स्थल देव आस्था और मिलन का केंद्र बिंदु- चमन सिंह कैंतुरा
सांस्कृतिक, पर्यटन एवं विकास मेला समिति असाड़थात के अध्यक्ष चमन सिंह कैंतुरा ने बताया कि मेले में टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून जनपद से कई लोग आते हैं। यह स्थल देव आस्था और मिलन का केंद्र बिंदु हैं। भ्रमण के दौरान गांवों में डोली का भव्य स्वागत किया जाएगा। मेले में पौराणिक लोक संस्कृति पर आधारित तांदी, रासो नृत्य किया जाएगा। मेले में विधायक, जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *