108 सेवा कर्मियों की तत्परता से हुआ महिला का सुरक्षित प्रसव, उच्चाधिकारियों ने 108 कर्मियों की सराहना
108 सेवा कर्मियों की तत्परता से हुआ महिला का सुरक्षित प्रसव, उच्चाधिकारियों ने 108 कर्मियों की सराहना
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- Emt सचिन आर्य पिछले तीन वर्षों से 108 मे कार्यरत है। चालक नवीन रावत CHC बड़कोट में पांच वर्षो से कार्यरत है ।सुबह के 09:38 पर डिलीवरी का एक केस आता हैं, जिसमे की मरीज का नाम मोनिका ( 22 वर्ष) पत्नी अनिल जो कि बनास गांव के थे।
108 स्टाफ को सूचना मिलते ही एंबुलेंस को बड़कोट से रवाना किया गया, बीच में सिलाई बैंड ओजरी में रोड स्लाइडिग एंव रोड अवरुद्ध होने के कारण एंबुलेंस को वहीं पर रोकनी पड़ी। मरीज को बनास से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 108 से ओजरी तक पहुंचाया गया, उसके बाद ओजरी में रोड अवरुद्ध होने के कारण मरीज को पैदल मार्ग से भेजा गया,मरीज की हालत कि गंभीरता को देखते हुए 108 स्टाफ बड़कोट के EMT सचिन आर्य व चालक नवीन सिंह अपने एंबुलेंस से स्ट्रक्चर लेकर पैदल मार्ग को रवाना हुए और मरीज के पास पहुंचे,मरीज की गंभीरता को देखते हुए 108 स्टाफ बड़कोट के द्वारा मरीज को स्ट्रक्चर के माध्यम से सिलाई बैंड 108 गाड़ी UKO7GA3168 एंबुलेंस तक पहुंचाय।
उसके बाद मरीज की हालत और गंभीर होने लगी मरीज अस्पताल तक पहुंचाने से पहले 108 कर्मचारियों को डिलीवरी इमरजेंसी में एंबुलेंस में ही करवानी पड़ी, जिसमें की EMT सचिन आर्य (चालक) – नवीन सिंह की कुशलता और टीमवर्क के कारण जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है।
108 के उच्च अधिकारी. (DPO डॉ नरेंद्र बडोनी ने EMT सचिन आर्य एंव चालक नवीन सिंह कि सराहना करते हुए कहा कि इनकी तत्परता और जिम्मेदारी की भावना के कारण ही आज 108 सेवा पहाड़ी इलाकों में भी लोगों की जीवन की रक्षा कर रही है।
