उत्तरकाशीउत्तराखंड

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया नौगांव-स्योरी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में डामरीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारम्भ

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने किया नौगांव-स्योरी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में डामरीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारम्भ

 

 

नौगांव

 

 

 

 

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने आज रविवार को विकासखण्ड नौगांव में लोक निर्माण विभिन्न के अन्तर्गत चार करोड़ उनहतर लाख तिरपन हजार की स्वीकृत लागत से नौगांव-स्योरी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का पुरानी मटियाली में शिलान्यास एवं भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस मार्ग के डामरीकरण होने से स्योरी फल पट्टी के किसान एवं बागवानों को सेब की फसल को मंडी पहुंचाने में सुलभता होगी। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि इस मोटर मार्ग की मांग दशकों से पुरे क्षेत्रवासियों की रही है जो पूर्ण हो गई है, हमारा हमेशा ही प्रयास रहा है कि मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए उसी का परिणाम है कि पुरोला विधानसभा में सर्वाधिक मोटर मार्गों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास विगत तीन वर्षों में किया गया है जो ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष नौगांव श्रीमती अमिता परमार, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य दलवीर चंद, प्रदेश किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी जगमोहन चंद , जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती कमला राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष नौगांव विजय कुमार , गढ़वाल मंडल किसान मोर्चा संयोजक विजय सिंह रावत, मण्डल महामंत्री प्रताप सिंह चौहान एवं गंगा सिंह , निवर्तमान प्रधान मंजियाली प्रकाश रावत , पूर्व प्रधान मटियाली जगेन्द्र राणा, हरपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *