धनौरी क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई संत सिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती
धनौरी क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई संत सिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती
धनौरी(श्रवण गिरी)- धनौरी क्षेत्र के धनौरा ग्राम में संत सिरोमणि गुरु रविदास की 648 वी जयंती ढोल नगाड़ों बैंड बाजो डी जे बजाकर धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको नमन करते हुए याद किया गया मंदिर परिसर में हवन यज्ञ कर शोभा यात्रा का आरंभ किया।
शोभा यात्रा गांव के रविदास मंदिर से चलकर धनौरा धनौरी गांव की गलियों से गुजरते हुए गली मोहल्ले में होकर वापस मंदिर पहुंची। ग्रामीणों ने मंदिर प्रांगण में हलवे पुरी का प्रसाद बनाकर भक्तों में वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता रवि कुमार सैनी ने कहा कि संत रविदास जी एक विद्वान संत और समाज सुधारक थे। उनका जन्म प्रत्येक वर्ष पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। संत गुरु रविदास ने समाज में फैले विभिन्न बुराइयों को खत्म करने का काम किया उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से जाति पाती ऊंच नीच का भेदभाव मिटाते हुए समाज को अच्छा संदेश दिया। कहा कि हम सभी गुरु रविदास के उपदेशों को समाज में फैलाने का कार्य करें, जिससे उनके किए गए कार्यों का समाज को जानकारी हो सके। इस उत्सव में दलितों के साथ-साथ सभी समुदाय के लोगों ने भाग लिया और रविदास के जन्मदिन को मनाने का अवसर प्राप्त किया इस अवसर पर दलित समुदाय ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
इस दौरान भाजपा युवा नेता रवि कुमार सैनी, पूर्व प्रधान पति राकेश सैनी, जीत सिंह, सुशील कुमार, तुलसी कुमार, संजय मिस्त्री, रोनित कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता भूप सिंह, रोमित कुमार, सुधीर सैनी, रमेश कुमार, आदित्य कुमार, आयुष, दीपक कुमार सैनी, संजय कश्यप, वर्तमान प्रधानपति सुधीर सैनी, राजवीर एवं गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
