उत्तराखंड

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर सी आर्य पहुंचे आपदाग्रस्त क्षेत्र स्यानाचट्टी और राणाचट्टी, स्वास्थ्य व्यस्थाओं का किया निरीक्षण 

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर सी आर्य पहुंचे आपदाग्रस्त क्षेत्र स्यानाचट्टी और राणाचट्टी, स्वास्थ्य व्यस्थाओं का किया निरीक्षण 

 

उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत के दिशा-निर्देशों के क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, यमुना वैली  डॉ आर सी आर्य ने आपदाग्रस्त क्षेत्र स्यानाचट्टी और राणाचट्टी का स्थलीय भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहित भंडारी को निर्देश दिए गया कि जब तक आपदा प्रभावित क्षेत्र की स्थिति सामान्य न हो जाए तब तक सतत रूप से रोटेशन के आधार पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें तैनात रखकर सभी प्रभावित लोगों को हरसंभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आपदाग्रस्त क्षेत्र की समस्त गर्भवती महिलाओं को जिनका प्रसव काल नजदीक है, उन्हें अति शीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में पहुंचाना सुनिश्चित करें।
डॉ आर सी आर्य ने ए पी एच सी राणा का भ्रमण किया गया। विगत शनिवार की रात्रि को राणाचट्टी में बादल फटने की घटना के कारण अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राणा की सुरक्षा दीवार पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे कि चिकित्सालय के मुख्य भवन और आवासीय भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है। त्वरित कार्यवाही के लिए इसकी जानकारी उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रदान की जा चुकी है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तैनात टीमों को उनके द्वारा निर्देश दिए गए है कि चौबीसों घंटे आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां, ऑक्सीजन एवं आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण पर्याप्त मात्रा में रखे जाएं।
इस मौके पर डॉ रोहित भंडारी, डॉ जगदीप बिष्ट, डॉ आशीष कुमार, डॉ पवन वा फार्मेसी अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *