उत्तरकाशीउत्तराखंड

नगर पालिका बाड़ाहाट से भूपेंद्र चौहान ने किया डोर टू डोर सम्पर्क तेज 

नगर पालिका बाड़ाहाट से भूपेंद्र चौहान ने किया डोर टू डोर सम्पर्क तेज 
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- बाड़ाहाट उत्तरकाशी में अध्यक्ष पद के लिये भूपेंद्र चौहान ने डोर टू डोर सम्पर्क तेज कर दिया है। 23 तारीख को मतदान होना है। प्रचार प्रसार का समय भी कम होने के कारण प्रत्याशी जोर आजमाइस कर रहे हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भूपेंद्र चौहान को जनता का भी समर्थन देखने को मिल रहा है। भूपेंद्र चौहान से धनोल्टी एक्सप्रेस ने पूछा जनता से कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। चौहान का कहना है कि जनता ने मुझे इस चुनाव में उठाया है। जनता ही 23 तारीख को इसका जबाब देगी। चौहान ने विपक्ष को घेरते हुए कहा विपक्ष तोड़ मरोड़ की राजनीती खेलती है तो जनता ही इनको जबाब देगी।
भूपेंद्र चौहान की बात करे तो पूर्व पालिका चेयरमैन भी रह चुके हैं। 2019 के पालिका चुनाव में बतौर निर्दलीय तौर पर दूसरे नंबर में जीत से बहुत कम मतों से पीछे रहे, जबकि भाजपा तीसरे नंबर पर रही थी।  अब देखना होगा इस निकाय चुनाव में जीत किसकी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *