व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रख प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का पूर्ण रूप से किया समर्थन
व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रख प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का पूर्ण रूप से किया समर्थन
सितारगंज (दीपक भारद्वाज)- आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा साप्ताहिक बंदी के आह्वान पर व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रख प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का पूर्ण रूप से समर्थन किया। व्यापारियों ने कहा कि कुछ समय बाद सभी व्यापारिक संगठनों के साथ प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की मीटिंग की जाएगी जिसकी सूचना 1 दिन पूर्व व्यापारिक संगठन के अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष को उपलब्ध करा दी जाएगी। मीटिंग के अंतर्गत जो भी व्यक्ति अपनी राय रखना चाहता है वह अपनी राय दे सकता है, ताकि व्यापार मंडल को और मजबूती प्रदान हो सके।
इस दौरान उमेश अग्रवाल, दीपेंद्र सिंघल, लियाकत अली खान, राजेश जिंदल, पवन अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, अंकुर गर्ग, राजीव गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
