चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने पर गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस जवानों को किया सम्मानित
चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने पर गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस जवानों को किया सम्मानित
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- गंगोत्री धाम में विगत कुछ दिन पूर्व स्नान घाट के पास हुई चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने पर पुलिस जवानों को श्री गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पारितोषिक और गंगाजल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पुलिस का आभार प्रकट किया।